बंजार में हादसे का शिकार हुई कार , दो की मौत 2 घायल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, August 31, 2022

    बंजार में हादसे का शिकार हुई कार , दो की मौत 2 घायल।

    जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान जीवन लाल गांव सेरी, तहसील बंजार और राम सिंह गांव तांदी तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चार लोग कार (एचआर 26 एपी 1145) में सवार होकर कहीं जा रहे तभी बंजार के सेरी के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया और चारों को गाड़ी से बाहर निकाला गया ।

     स्थानीय लोग द्वारा इसकी सूचना पुलिस व 108 एम्बुलेंस को भी दी।इस हादसे में कार में सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई जबकि दो को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि  एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।

    No comments:

    Post a Comment