निरमण्ड खण्ड के महिला मण्डल ऊर्टू और चंभू युवक मण्डल ऊर्टू के चलाया भांग उखाड़ो अभियान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, August 5, 2022

    निरमण्ड खण्ड के महिला मण्डल ऊर्टू और चंभू युवक मण्डल ऊर्टू के चलाया भांग उखाड़ो अभियान।

    विकासखण्ड निरमण्ड के तहत महिला मण्डल ऊर्टू और चंभू युवक मण्डल ऊर्टू के स्वयंसेवियों ने सयुंक्त रुप से गांव में अवांछनीय रुप से उगी भांग को उखाड़ कर नष्ट किया ।

    भांग की खेती को नष्ट करने का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखना है । आज का युवा नशे की चपेट में आ रहा है। जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से नहीं हो रहा है ।
     महिला मण्डल की प्रधान दामोद्री देवी का कहना है कि नशे से हमारे समाज में बहुत ही दुष्प्रभाव पड़ रहे है।युवा वर्ग नशे में संलिप्त होता जा रहा है। उनकी सोचने समझने की शक्ति छोटी उम्र में ही क्षीण हो रही है ।साथ में भांग के पौधे में सांप इत्यादि विषैले जीवों का डर बना रहता है ।इस अभियान को सफल बनाने में महिला मण्डल व युवक मण्डल ने अपनी -अपनी भागेदारी सुनिश्चित दिया। चंभू युवक मण्डल के प्रधान विरेन्द्र सिंह ने इस अभियान को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया ।

    No comments:

    Post a Comment