नित्थर के बांदल में HRTC की चलती बस पर गिरे पत्थर, दो महिलाएं चोटिल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, August 5, 2022

    नित्थर के बांदल में HRTC की चलती बस पर गिरे पत्थर, दो महिलाएं चोटिल।

    कुल्लू जिले की उपतहसील  नित्थर  में वीरवार सुबह बांदल के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे ।पत्थर की चपेट में आने से बस सवार दो महिलाएं चोटिल हो गई। उस समय बस में लगभग 10 यात्री सफर कर रहे थे। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। बस दलाश से वाया नित्थर, निरमण्ड होकर रामपुर जा रही थी।
    जानकारी के अनुसार दलाश से वाया नित्थर, निरमण्ड होकर रामपुर जाने वाली बस जब वीरवर सुबह 9 बजे बांदल के समीप पहुंची तो अचानक ऊपरी पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए, जिसकी चपेट में आने से बस सवार गंगा देवी और दीपा देवी को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। गनीमत रही की कुछ ही पत्थर बस से टकराए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

    No comments:

    Post a Comment